UP Board 10th 12th Result 2022 Kab Aayega: कब जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट, यहां देखें ताजा अपडेट
(UPMSP) यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी होने वाला है। अब तक ताजा अपडेट के अनुसार 9 जून को ऐलान हो सकता है। प्रदेश भर के 10वीं और 12वीं करीब 47 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। मूल्यांकन प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई थी। अधिकारियों के अनुसार अब नंबर अपलोडिंग का कार्य भी लगभग खत्म हो चुका है। इस समय यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी करने की की तैयारियों का अंतिम रूप देने में लगा है। छात्रों को उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट की तारीख का ऐलान करेगा। इस बीच एक लेटेस्ट अपडेट भी सामने आ रहा है, जिसके मुताबिक UPMSP जून के दूसरे सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर सकता है। आधिकारिक घोषणा के लिए बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर नजर बनाए रखना होगP Board 10th 12th Result 2022 Date and Time अब मैसेज के जरिए भी देख सकते हैं। परीक्षा में लगभग 47 लाख से अधिक छात्रों को यूपी बोर्ड परिणाम 2022 का इंतजार है। बोर्ड की ओर से एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in और upresults.nic.in के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा परीक्षार्थी संदेश के जरिए भी परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल पर एसएमएस – UP 10 या 12 और रोल नंबर लिखकर इसे 56263 नंबर पर भेजना होगा। साथ ही छात्रों की मेल पर भी परिणाम जारी हो सकता है।
मोबाइल पर रिजल्ट पाने के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
स्टेप 1: सबसे पहले 'UP Board Result 2022 Registration link' पर क्लिक करें.
स्टेप 2: यहां अपना नाम, मोबाइल नंबर, क्लास और बोर्ड (UP Board) सिलेक्ट करें.
स्टेप 3: अब SMS पर रिजल्ट पाने के लिए चैक बॉक्स पर क्लिक करें और सबमिट कर दें.
स्टेप 4: रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्रों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक SMS भेजा जाएगा.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें