UP Board 10th, 12th Result 2022: यूपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं रिजल्ट की डेट आज होगी घोषित
UPMSP UP Board 10th 12th Results 2022 sarkari result live updates : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही प्रदेश के 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी करेगा। नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp edu in पर जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही लाइव हिन्दुस्तान पर भी नतीजे चेक किए जा सकेंगे। आपको बता दें कि बोर्ड ने अभी तक नतीजों की तारीख को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। अभी तक सिर्फ उम्मीद लगाई जा रही है कि नतीजे 15 जून के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं। प्रदेश के लाखों स्टूडेंटस बड़ी बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। यहां अभी कर लें रजिस्ट्रेशन, रिजल्ट जारी होने के बाद यहीं से चेक
UPMSP up board result 2022: फर्जी अंक बढ़वाने की कॉल के झांसे में न आएं स्टूडेंट्स
इन दिनों कई असामाजिक तत्व स्टूडेंट्स को फोन कर अंक बढ़वाने का लालच देकर पैसे वसूल कर रहे हैं।आपको बता दें कि बोर्ड ऑफिस का कोई कर्मचारी नंबर बढ़ाने के नाम पर बच्चों को फोन नहीं करता। किसी भी परीक्षार्थी के पास ऐसी कॉल आती है तो उसे तत्काल डीआईओएस स्कूल के प्रधानाचार्य या शिक्षक के साथ ही पुलिस को सूचित करना चाहिए
UP Board Results 2022: यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर अभी तक कोई तारीख जारी नहीं
यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के परिणाम को लेकर छात्रों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। बोर्ड दस जून तक परिणाम जारी करता, मगर अभी रिजल्ट को लेकर कोई अपडेट नहीं है। बोर्ड ने कोई तिथि जारी नहीं कि है, जिससे छात्रों को जानकारी मिल सके
न्यूज के झांसे में न आएं
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे फेक न्यूज के झांसे में न आएं और यूपी बोर्ड के आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करें। बता दें, कई रिजल्ट से जुड़े कई फेक नोटिस सोशल मीडिया पर सर्कूलेट हो रहे हैं। छात्र उन पर विश्वास न करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें